जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के घने जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में गुरुवार को 2 और जवान घायल हो गए हैं. मंगलवार देर रात सेना और पुलिस ने आतंकियों की तलाश के लिए ज्वॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया. यह भीषण मुठभेड़ बुधवार तड़के शुरू हुई थी. अनंतनाग में बुधवार को एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू-कश्मीर के डीएसपी शहीद हो गए थे. वहीं, सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया था.
चिनार कोर के जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और विक्टर फोर्स के जीओसी, मेजर जनरल बलबीर सिंह ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/dt3cjay
No comments:
Post a Comment