"जब चंद्रयान-3 धरती पर उतरेगा..." : यूपी के नेता की गफलत का वीडियो वायरल - breaking news india TIS

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

gfhchcxgchhcvvb

Thursday, August 24, 2023

"जब चंद्रयान-3 धरती पर उतरेगा..." : यूपी के नेता की गफलत का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओपी राजभर ने बुधवार (23 अगस्त) को चंद्रमा पर उतरे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए एक गलती कर दी. कुछ महीने पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हुए 60 वर्षीय राजभर ने कहा कि जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस आएगा तो पूरे देश को उसका स्वागत करना चाहिए. वे चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मॉड्यूल के टचडाउन से पहले यूपी तक (इंडिया टुडे ग्रुप चैनल) से बात कर रहे थे.

वायरल हुए शॉर्ट वीडियो क्लिप में राजभर वैज्ञानिकों को उनके निरंतर शोध के लिए बधाई देते हुए सुने जा सकते हैं.

चंद्रयान-3 मिशन पर उन्होंने कहा, "मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं. कल जब पृथ्वी पर इसके सुरक्षित आगमन का समय आएगा तो पूरे देश को इसका स्वागत करना चाहिए."

राजभर की यह टिप्पणी राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा चंद्रयान-3 में सवार "यात्रियों" को सैल्यूट करने के एक दिन बाद आई है.

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ने के बाद राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 2022 का यूपी चुनाव लड़ा था. बाद में वे यह आरोप लगाते हुए एनडीए में लौट आए कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष के दबाव में कोई दम नहीं है.

इस बीच, चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक खोजी यान उतारने वाला चौथा देश बना दिया है. इसके अलावा भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव के आसपास अज्ञात क्षेत्र तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया है.

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि विक्रम लैंडर चंद्रमा पर एक खास क्षेत्र में तय उद्देश्य के लिए उतरा है. उन्होंने कहा कि रोवर में दो उपकरण और लैंडर पर तीन उपकरण हैं. उन सभी को क्रमिक रूप से चालू किया गया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tjgoYOK

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages